आईडीपीएल ऋषिकेश में वन भूमि पर बसे तीन सौ और परिवारों को बुधवार को वन विभाग ने बेदखली के नोटिस जारी कर दिए। मंगलवार को भी 315 मकानों से बेदखली के आदेश जारी किए थे। ऐसे में छह सौ से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी करने का यह प्रदेश में पहला वाकया है।
इसके अलावा अब तक करीब पांच सौ एकड़ से ज्यादा वन भूमि खाली कराकर भी वन विभाग ने यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। चार दिन में करीब 18 सौ लोगों की जनसुनवाई भी अपने आप में रिकॉर्ड है। डीएफओ दून नितीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि 18 सौ में से छह सौ लोग खुद ही मकान खाली कर चुके हैं।
जबकि, सवा छह सौ को बेदखल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा करीब साढ़े पांच सौ लोगों की सुनवाई हो चुकी है और उनको नोटिस दिए जाने हैं। इनके वहां से हटते ही करीब सवा दौ सौ एकड़ वन भूमि वन विभाग के पास आ जाएगी।