माँ नन्दा देवी मण्डल कैन्ट विधानसभा द्वारा वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भवानी बालिका इण्टर मीडिएट कॉलेज बल्लूपुर पर सम्पूर्ण वन्दे मातरम गान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी उपस्थित रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुमित पाण्डे मण्डल अध्यक्ष जी ने की।
राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज एक भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्ण वन्दे मातरम गान का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय भावना, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं माँ नन्दा देवी मण्डल के समस्त पदाधिकारी, स्थानीय नागरीकों, गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आत्म निर्भर भारत एवं स्वदेशी अपनाओं देश बचाओं विषय पर निबंध प्रस्तुत किये, जिसमें कक्षा 11 की प्रीति ने प्रथम पुरुस्कार एवं कक्षा 10 की कशीश द्वितीय पुरुस्कार व कक्षा 10 की खुशबु एवं सपना ने तृतीय पुरूस्कार प्राप्त किया।

श्रीमती सविता कपूर मा. विधायक देहरादून कैन्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही एवं निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया। मा. विधायक ने कहा वन्दे मातरम केवल एक गीत नहीं भारत माता के प्रति समर्पण त्याग और देशभक्ति की अन्नत भावनाएं हैं। 150 वर्षों के इस गौरवशाली पड़ाव पर हम अपने नव-युवकों को इसके मुल्यों से प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर अनिता जोशी प्रधानाचार्य, आदित्य चौहान प्रदेश मंत्री, रतन सिंह चौहान मण्डल प्रभारी, शेखर नौटियाल मण्डल महामंत्री, विकास बेनवाल मण्डल महामंत्री, सन्तोष कोठियाल, राजकुमार तिवारी कार्यक्रम सह संयोजक, अभिषेक शर्मा कार्यक्रम सह संयोजक, डॉ. उदय सिंह पुण्डीर, अंकित अग्रवाल पार्षद, समिधा गुरुंग, कविता चौहान, अनुराज क्षेत्री, रोहित मिश्रा, किरन थापा, शरद शर्मा, सुशील बग्गा, पुस्कर थापा, मौना कौल, भगवान सिंह रावत, जोगेश गुप्ता, सूरज बिष्ट, आर.पी भट्ट, पी. के सिंघल आदि लोग मौजुद रहे।