रुद्रा सोसाइटी में बिजली मीटर की मोटी केबल चोरी, स्थानीय लोग दहशत में, क्या नशेड़ियों का काम?

रुद्रा सोसायटी स्थित शिवाय होम्स बिल्डिंग में बीती रात चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बिल्डिंग में लगी मोटी इलेक्ट्रिसिटी मीटर की मुख्य केबल को पूरी तरह चुरा लिया, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

घटना के समय बिल्डिंग में रहने वाले नगर निगम के कॉन्ट्रैक्टर अनुराग शर्मा जी सहित अन्य निवासी भी मौजूद थे। निवासियों ने आशंका व्यक्त की है कि यह हरकत संभवतः नशेड़ियों या असामाजिक तत्वों द्वारा की गई हो सकती है, जो हाल के दिनों में क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने, नशेड़ी तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने और जांच को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

रुद्रा सोसायटी के निवासियों ने कहा कि यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है और बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा उपाय मजबूत करने की भी आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *