मौसम का तांडव : चलती जीप के ऊपर गिरा पेड़, एक शख्स की मौत, एक घायल

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों में भी मौसम का तांडव देखने को मिल रहा है. देहरादून में एफआरआई (FRI) के सामने चलती जीप के ऊपर पेड़ गिर गया. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल है.

देहरादून में भी मौसम का तांडव देखने को मिला है. एफआरआई के सामने एक विशालकाय पेड़ चलती जीप के ऊपर गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक घायल बताया जा रहा है. जीप नौगांव की तरफ जा रही थी. हादसे के दौरान कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना भी मौके पर मौजूद थे.

आपको बता दें कि देहरादून में पेड़ गिरने की घटनाओं में इससे पहले भी दो लोगों की जान जा चुकी है. पलटन बाजार में एक महिला पर पेड़ गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. वहीं, एक अन्य घटना में एक ऑटो चालक की भी पेड़ गिरने से जान चली गई थी.

तेज बारिश का कहर नैनीताल में भी देखने को मिला है. मल्लीताल और ऋषिकेश में रेलवे रोड पर पेड गिरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया. मौके पर पहुंची फायर सर्विस कर्मियों की टीम ने गिरे पेडों को वुडन कटर की मदद से काटकर किनारे किया और मार्ग को सुचारू किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *