पुष्प वर्षा योग 2025″ प्रेस वार्ता एवं पत्रकार सम्मान समारोह।

सेवा में, संपादक महोदय, विषयः “पुष्प वर्षा योग 2025” प्रेस वार्ता एवं पत्रकार सम्मान समारोह।

 

महोदय,

 

सौभाग्य का विषय है कि परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य, संस्कार प्रणेता एवं ज्ञान योगी आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज (राजकीय अतिथि घोषित) का 31वाँ पुष्प वर्षा योग इस वर्ष देहरादून दिगंबर जैन समाज को संपन्न कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

 

आचार्य श्री इस वर्ष चार माह तक देहरादून नगर में विराजमान रहेंगे तथा नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में जाकर धर्मप्रचार एवं सत्संग के माध्यम से समाज को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

वर्षायोग की अवधि में कई विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:

 

भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक, वात्सल्य पर्व (रक्षाबंधन), स्वतंत्रता दिवस,

 

पर्युषण महापर्व,

 

आचार्य श्री का दीक्षा दिवस,

 

भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक आदि।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भी पूज्य आचार्य श्री का 25वाँ रजत पुष्प वर्षा योग देहरादून में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ था, जिसमें स्थानीय एवं राष्ट्रीय मीडिया का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ था। आपकी निष्पक्ष पत्रकारिता एवं संवेदनशीलता ने उस समय के आयोजनों को जनमानस तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस वर्ष भी आप सभी पत्रकार बंधुओं, संपादकों, छायाकारों एवं समाचार प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि कृपया पुष्प वर्षा योग 2025 को भी व्यापक रूप से प्रचारित-प्रसारित करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी आमंत्रण पत्र एवं प्रेस वार्ता में प्रदान की जाएगी।

आपके निरंतर सहयोग के लिए हम हृदय से आभारी हैं एवं भविष्य में भी इसी अपेक्षा के साथ आपकी सहभागिता के आकांक्षी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *