उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कुंजापुरी के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की बस खाई में गिर गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई. 23 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
हादसा सोमवार दोपहर का है। नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 28 यात्री सवार थे। हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है।