जयकारों की गूंज में खुले गंगोत्री धाम के कपाट, CM धामी ने किए दर्शन; उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब

आज यानी 30 अप्रैल को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में दर्शन किए है। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। यमुनोत्री धाम के कपाट 11:55 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु खोल दिए गए है। आज यानी बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। इस दौरान गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे। सीएम धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए है। साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब यहां उमड़ा हुआ है। लोगों में खासा उत्साह व भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *