गूँज केसरी समूह द्वारा कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ

सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गूँज केसरी समूह ने मानवता और पशु-सेवा का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए आज एक विशाल कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की। यह अभियान यू एंड मी डिस्ट्रीब्यूशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 5000 कंबल जरूरतमंद लोगों को और 500 कंबल गौशालाओं में गायों तथा आवारा कुत्तों के लिए वितरित किए गए।

अभियान के शुभारंभ पर गूँज केशरी समूह के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस वितरण का उद्देश्य सर्द रातों में उन लोगों और मूक पशुओं को राहत पहुंचाना है, जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। संगठन के सदस्यों ने शहर के विभिन्न इलाकों—सड़कों, झुग्गी बस्तियों, आश्रय स्थलों तथा गौशालाओं—में जाकर कंबल पहुंचाए।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय सहयोग दिया और इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक अभियान समाज में मानवता की रोशनी फैलाते हैं।

गूँज केसरी समूह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *