उत्तराखंड रोडवेज की बस से चोरी हो रहा था डीजल, बगल में लगी थी आग, जांच के आदेश

अक्सर चर्चाओं में रहने वाला उत्तराखंड परिवहन निगम (उत्तराखंड रोडवेज) एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार मामला उत्तराखंड रोडवेज की बसों से डीजल चोरी से जुड़ा है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय की तरफ से जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

दरअसल, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से चोरी छुपे डीजल निकाला जा रहा है. आरोप है कि उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी ही रात के अंधेरे में डीजल चोरी कर रहे हैं. वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि ये घटना चार दिसंबर रात की है.

वीडियो में कुछ लोग ड्रम के माध्यम से खड़ी रोडवेज की बस से तेल निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका वहां मौजूद कोई व्यक्ति वीडियो बना लेता है. वीडियो में इसी तरह के आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि उत्तराखंड रोडवेज की बसों से रोजाना डीजल निकाला जाता है, लेकिन किसी को इसकी खबर तक नहीं लगती है. रोडवेज की बस से तेल निकलते हुए वीडियो सामने आने के बाद यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि बस का तेल टैंक आखिरकार कैसे खुला हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *