पांचवी उत्तराखंड राज्य ओपन योग चैंपियनशिप में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग में दक्षिता सिंह ब्राइट्सलैंड स्कूल ने स्वर्ण पदक, डी. नुपलिन होप टाउन ने रजत पदक तथा आर्या त्रिपाठी सीजेएम ने कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड राज्य ओपन योग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन माउंट लिटेरा जी स्कूल में किया गया, इस प्रतियोगिता में डीपीएस, वेल्हम गर्ल्स, कॉन्वेंट ऑफ जीसस मैरी जैसे कई स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।