उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। लंदन से तीन दिवसीय दौरे के बाद लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कांन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नवंबर के महीने में आपदा प्रबंधन पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश में नवंबर के महीने में आपदा प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं और क्लाइमेट चेंज के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा और मंथन करेंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को शुद्ध पानी, शुद्घ वायु और शुद्ध वातावरण देने का काम देवभूमि यानी की हिमालय से ही होता है। हिमालय सुरक्षित और संरक्षित रहना चाहिए। इसलिए हिमालय के संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि हम इकोलॉजी और इकोनामी को बैलेंस हो ऐसे विकास मॉडल पर काम कर रहे हैं।