श्री बालाजी महाराज के पावन आशीर्वाद से ‘गूंज केसरी’ द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

देवभूमि देहरादून में आस्था और भक्ति का महापर्व मनाने हेतु गूंज केसरी की ओर से श्री बालाजी मंदिर, झाझरा, देहरादून में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन दिनांक 6 दिसंबर 2025 (शनिवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे से होगा। इस भव्य अवसर पर क्षेत्रवासियों, भक्तजनों और श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करें और भगवान बालाजी के दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, समर्पण और भक्ति को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए भक्तजनों की उपस्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है।

गूंज केसरी ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस महोत्सव का हिस्सा बनकर धर्म लाभ प्राप्त करें और समाज में सेवा की भावना को आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *