पलटन बाज़ार घंटा घर से कोतवाली तक बाज़ार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया

पलटन बाज़ार घंटा घर से कोतवाली तक बाज़ार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमे *फड़ ठेली और स्टैंड हटाने थे उनके साथ साथ दुकानदारों के डमी और अन्य कई सामान उठा कर ले गए। आज जिस समय हमारा देश पाकिस्तान से लड़ाई लड़ रहा है ऐसे समय में 50 पुलिस वाले बाज़ार में आने की वजह से लोगो में भय का माहौल बन गया और कई लोगो के फ़ोन अध्यक्ष पंकज मैसोंन को आने लग गए की पलटन बाज़ार में क्या पंगा हो गया सुनने में आ रहा है वहाँ लड़ाई झगड़ा हो गया बाज़ार बंद हो गया है।

पुलिस प्रशासन को ऐसे समय में यह अतिक्रमण अभियान नहीं चलाना चाहिए था अब यह जो अभियान चलाया है हम पुलिस से माँग करते हैं की पलटन बाज़ार में उपर से नीचे तक किसी को भी फड़ ठेली ना लगाने दी जाये और डिस्पेंसरी रोड पर खड़ी हो रही ठेलियों को भी हटाया जाये और आज के बाद ठेली लगने नहीं देनी चाहिए जब माहौल बना है तो इसको आगे भी अग्रसर रखें और इसी तरह पुलिस बल के साथ बाज़ार को व्यवस्थित रखें जिससे हमारे दुकानदारों का काम बढ़ सके और वह अपनी रोज़ी रोटी कमा सके। व्यापार मंडल रेंजर्स ग्राउंड में लग रहे फड़ बाज़ार से भी काफ़ी प्रभावित हो रहा है उससे पलटन बाज़ार में ग्राहक का आगमन कम होता जा रहा हैं उसे भी हटाने की माँग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *