नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी… उत्तराखंड के 10 जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पाला गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय चटक धूप खिलने के कारण तापमान भी बढ़ रहा है। हालांकि, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। पाला गिरने की वजह से तापमान में कमी आएगी और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.4 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री.

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पाला गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय चटक धूप खिलने के कारण तापमान भी बढ़ रहा है। हालांकि, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। पाला गिरने की वजह से तापमान में कमी आएगी और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.4 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *