देहरादून में रायवाला के जंगल में भयानक हादसा, युवक को यूं खींच ले गई मौत

देहरादून में रायवाला के जंगल में शुक्रवार को भयानक हादसा हुआ है। यहां दो युवको पर एक जंगली जानवर ने हमला किया है। हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि दोनों युवक जंगल में से पत्ते लेने गए थे। तभी यह भयानक हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश रेंज के ग्वेला बीट के जंगल मे हुई है। जहां शुक्रवार को दो युवक शादी विवाह में इस्तेमाल किए जाने वाले दोना पत्तल के लिए पत्ते लेने के लिए गए हुए थे। इस दौरान जंगल में अज्ञात जानवर ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राजू पुत्र मदन निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के रूप में हुई है। वहीं, वन विभाग की टीम ने युवकों पर हमला करने वाले जंगली जानवर के बाघ होने की आशंका जताई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *