उत्तराखंड के अनुराग सैनी और देहरादून की संस्था सारमंग ने रचा इतिहास, दुनिया की सबसे ऊंचाई पर दौड़ ‘Summit or Surrender’ का सफल आयोजन

भारत की सीमाओं के नजदीक, लद्दाख के उमलिंग ला पर आयोजित Summit or Surrender – Ladakh Umlingla Challenge 2025 का समापन 21 जुलाई की रात, शाओलिन लद्दाख, लेह में हुआ। यह आयोजन भारत के लिए गौरव की बात है, जिसमें उत्तराखंड के धावक अनुराग सैनी ने 70 किलोमीटर की बेहद चुनौतीपूर्ण अल्ट्रा मैराथन पूरी कर राज्य और देश को गौरवान्वित किया।

इस रेस का आयोजन दुनिया के सबसे ऊँचे मोटरेबल पास उमलिंग ला टॉप (5799 मीटर) से किया गया, जो कि माउंट एवरेस्ट बेस कैंप (5364 मीटर) से भी ऊँचा है। यह ऊंचाई ऑक्सीजन की तीव्र कमी और शून्य से नीचे तापमान के कारण अत्यंत जोखिमभरी होती है।

देहरादून के अनुराग सैनी ने 70 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन पूरी कर Summit or Surrender सीरीज़ में अपना नाम अमर कर दिया। यह रेस उमलिंग ला टॉप से शुरू होकर चिसुमले, फोलीले, कोयुल होते हुए भारत-चीन सीमा पर स्थित फुकचे तक गई।

 रेस की मुख्य विशेषताएं

  • श्रेणियाँ: 70K, 50K, 42K, 21K, 10K
  • स्थान: उमलिंगला टॉप से फुकचे तक
  • भागीदारी: उत्तराखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, लद्दाख और नेपाल से
  • परिस्थितियाँ: विरल ऑक्सीजन, -5°C से 15°C तापमान, बर्फबारी, और पहाड़ी मार्ग

भारतीय सेना और ITBP का योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में भारतीय सेना की 14 कॉर्प्स, आईटीबीपी की 21वीं बटालियन, और सीमा सड़क संगठन (BRO) का अमूल्य सहयोग रहा। ITBP ने सभी धावकों की स्वास्थ्य जांच की और पूरे रूट पर मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाई।

 कुछ प्रेरणादायक प्रतिभागी

  • अनुराग सैनी (देहरादून) – 70K अल्ट्रा रन पूरा करने वाले चुनिंदा धावकों में
  • ब्रिगेडियर (से.नि.) संजय दिखित (64 वर्ष) – सबसे वरिष्ठ 21K फिनिशर
  • सुशमिता झा (कोलकाता) – 50वें जन्मदिन पर 50K अल्ट्रा मैराथन
  • मनोज शाह (नेपाल) – एवरेस्ट मैराथन के बाद अब उमलिंगला भी जीत लिया

सम्मान समारोह

21 जुलाई की रात, सभी धावकों और विजेताओं को Shaolin Ladakh, Leh में आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह, पदक और प्रमाणपत्र भेंट किए गए। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों ने भारत की सीमाओं पर दौड़ने के गौरव को साझा किया।

संगठन का उद्देश्य

यह आयोजन देहरादून की संस्था सारमंग  सोसाइटी और सारमंग  एडवेंचर टूर्स द्वारा Summit or Surrender श्रृंखला के अंतर्गत किया गया। संस्था के सचिव एवं आयोजन के निदेशक अनिल मोहन स्वयं उच्च हिमालयी रेस विशेषज्ञ हैं। अनिल मोहन ने बताया कि इसका उद्देश्य भारत को एक उच्च हिमालयी स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना है।

संपर्क करें:
 सारमंग  सोसाइटी
 Email: isociety.sarmang@gmail.com
Website: www.sarmang.com
Phone: 9997580862

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *