पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को गोली मारी गई

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे हिस्ट्रीशीटर और बड़े अपराधी विनय त्यागी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई, जब पुलिस कर्मी सड़क पर लगा जाम खुलवाने के लिए वाहन से नीचे उतरे थे। विनय त्यागी को दो गोली मारी गई है ऐसी जानकारी अभी तक मिली है बताया जा रहा है कि इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें विनय त्यागी घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल विनय त्यागी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

विनय त्यागी को रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट में किसी पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस के रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और आरोपियों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे मामले की पुष्टि हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कप्तान) परमेंद्र सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग की वारदात पूर्व नियोजित थी या किसी आपराधिक रंजिश का नतीजा। वही आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस को अपराधियों को जल्द से जल्द घेराबंदी कर दबोचने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *