देहरादून में पड़ रही कड़ाके की ठंड, नगर निगम 47 स्थानों पर जला रहा अलाव

राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच सड़क किनारे रह रहे बेसहारा, बेघर ओर निराश्रित लोगों के लिए अब गाड़ियों से रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए नगर आयुक्त ने टीमों का गठन किया है. नगर निगम द्वारा शहर में पहले 22 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी. अब कड़के की ठंड पड़ रही है तो शहर के 47 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है.

बता दें कि नगर निगम द्वारा शीत लहर के मद्देनजर 27 नवंबर से शहर के अलग-अलग स्थानों पर 22 जगह अलाव की व्यवस्था संचालित की जा रही है. जिसे अब बढ़ती शीत लहर के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था 22 स्थानों से बढ़ाकर 47 स्थानों पर कर दी गयी है. नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान बढ़ती ठंड और शीत लहर के मद्देनजर अलाव जलाए जाने के स्थानों की संख्या आवश्यकता के अनुसार बढ़ाए जाने की मंजूरी दी है. प्रतिदिन जोन में विभाजित कर सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है.

night shelters in Dehradun

देहरादून में आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी, सहारनपुर चौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, दून अस्पताल चौक, घंटाघर कनक चौक, सर्वे चौक, दिलाराम चौक, मसूरी डाइवर्जन, साईं मंदिर के पास, राजपुर बस स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा चौक, महाराणा प्रताप चौक, डोभाल चौक, 6 नंबर पुलिया, वैष्णो देवी मंदिर, विधानसभा चौक, मॉल ऑफ देहरादून के सामने भी अलाव जल रही है. मियांवाला, अजबपुर चौक, कृषिली चौक, शनि मंदिर के पास, कृष्ण नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, कमला पैलेस के सामने, अन्ना हजारे चौक, कोरोनेशन चौक, कंपानी चौक, लालपुर, देहराखास चौक, नारी निकेतन के सामने, बंगाली कोठी चौक पर भी लोग अलाव सेंक सकते हैं. कारगी चौक, रैन बसेरा ट्रांसपोर्ट नगर, रेन बसेरा लालपुर, रैन बसेरा चूना भट्टावाला, एटीएम ऑफिस के सामने, प्रेस क्लब, आराघर चौक, रिस्पना चौक और बेल चौक में भी अलाव की व्यवस्था की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *