ग्राफिक एरा जिला फुटबॉल चैंपियन, बतिस्ता बने बेस्ट प्लेयर

लोकसत्य। ग्राफिक एरा ने सीटी यंग्स को 2-0 से पराजित कर जिला फुटबाल लीग का खिताब जीता। ग्राफिक एरा के बतिस्ता बेस्ट प्लेयर रहे?
जिला सॉकर एसोसिएशन की तरफ से पवेलियन मैदान पर आयोजित सुपर लीग का फाइनल रविवार को ग्राफिक एरा और सीटी यंग्स के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने खेल शुरू होने की सीटी बजने के साथ ही एक दूसरे के गोलक्षेत्र में हमले शुरू कर दिए थे। पहले ही मिनट में ग्राफिक एरा के मानव ने विपक्षी गोलक्षेत्र में मिली गेंद को गोल में पहुंचाकर टीम को आगे कर दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद सीटी यंग्स के खिलाड़ियों ने बराबरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। ग्राफिक एरा के बतिस्ता ने 22वें मिनट में दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ में भी ग्राफिक एरा के खिलाड़ियों ने अधिकतर समय अपना वर्चस्व बनाए रखा। इस हाफ में सीटी यंग्स को भी मौके मिले, लेकिन उसके खिलाड़ी उनको भुना नहीं सके।

खेल समाप्ति पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध उनियाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। ग्राफिक एरा के बतिस्ता बेस्ट प्लेयर रहे। अधोईवाला एफसी के रोहित गुसाईं बेस्ट स्कोरर, ग्राफिक एरा के रक्षित थापा बेस्ट डिफेंडर और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के आर्यन रावत बेस्ट अपकमिंग प्लेयर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुबोध उनियाल जी, विशिष्ट अतिथि श्री देवेंद्र भसीन, श्री पी सी वर्मा, श्री राजेश ममगांई, श्री संतोष बढोनी,श्री राम प्रसाद, जिला सॉकर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र गुसाईं, सचिव उस्मान खान, कन्वीनर कुमार थापा, आयोजक सचिव संजय चंदोला, मोहसिन खान, लक्षमण सिंह ठाकुर, कैलाश जोशी, विनेश राणा, सुदेश शर्मा, नीनू सहगल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *