देहरादून क्षेत्र में शराब के नशे में लोगों से अभद्रता करने और गाली-गलौज करने का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक मालदेवता क्षेत्र से आ रहे थे और नशे की हालत में राह चलते लोगों के साथ बदतमीजी कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने कई लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। बाद में वह रायपुर क्षेत्र स्थित शराब के ठेके की ओर चला गए ।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही है और मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।