बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं ने आज अपनी मांगों को लेकर मार्च निकाला जिसमें उन्होंने हरिद्वार रोड से प्रिंस चौक गांधी रोड दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर पहुंचे और वहां पर बैठकर रोडजाम किया। अधिवक्ताओं का कहना है। जल्द से जल्द चैंबर की मांग को पूरा किया जाए वरना आने वाले समय में यह प्रदर्शन और भी उग्र रूप लेगा। प्रदर्शन के चलते आज कोर्ट परिसर में बस्ता, टाइपिंग, स्टांप वेंडर को पूर्णतः बंद रखा गया और साथ ही रजिस्टर ऑफिस को भी पूर्णतः बंद रखा गया।