उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता का हिंदू रक्षा दल ने समर्थन किया है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से पत्र भेजकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद अब सभी के लिए समान तरह के नियम होंगे। वहीं, दल ने चेतावनी दी कि इस कानून के खिलाफ चलने वालों का विरोध किया जाएगा।
शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां समान नागरिक संहिता के समर्थन में नारेबाजी करने के बाद सामूहिक हनुर्मान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पत्र भेजा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है.
जहां समान नागरिक संहिता लागू हुई। मुख्यमंत्री ने जनहित में इस कानून को लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। अब सभी के लिए समान प्रकार से नियम. होंगे। दल भी लंबे समय से जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर केंद्र सरकार से मांग करता रहा है। इस मौके पर महेश चंद्र शर्मा, बाबा अनुपमानंद गिरी, नंदा गिरी, योगेशः कुमार, श्रद्धा सिंह आदि मौजूद